झारखंड पुलिसकर्मियों और उनके आश्रितों के इलाज के लिए 88.45 लाख स्वीकृत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड पुलिस कल्याण कोष से 245 पुलिसकर्मियों और उनके आश्रितों को लाभ दिया जायेगा। यह लाभ शुगर का इलाज, किडनी ट्रांसप्लांट सहित अन्य के लिए दिया जाएगा।

इसके लिए झारखंड पुलिस सहायक एवं कल्याण कोष से उन पुलिसकर्मियों और उनके आश्रितों के लिए 88.45 लाख रुपये की राहत राशि मंजूर की गई है।

कल्याण कोष से ऐसे पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए रुपये स्वीकृत किया गया हैं, जिन्होंने पुलिस मुख्यालय में आवेदन दिया था।

डीजीपी की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक में विचारोपरांत पुलिस सहायक और कल्याण कोष से उन पुलिसकर्मियों तथा उनके निकटतम परिजनों को चिकित्सा के लिए अलग-अलग राशि स्वीकृत की गई है।

इलाज के लिए राशि पांच हजार रुपये से लेकर 1.50 लाख तक निर्धारित की गई है। 245 पुलिसकर्मियों के आवेदनों की मंजूरी के बाद इलाज के लिए 88.45 लाख की रकम आवंटित की गई है।

इस संबंध में डीजीपी के आदेश पर डीआईजी (बजट) ने संबंधित जिलों के एसपी के साथ पुलिस के विभिन्न विंगों से राशि मुक्त करने का निर्देश दिया है।

Share This Article