Latest Newsझारखंडअर्जुन मुंडा और रघुवर ने बिपिन रावत के निधन पर शोक जताया

अर्जुन मुंडा और रघुवर ने बिपिन रावत के निधन पर शोक जताया

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के निधन पर गहरा शोक जताया है।

मुंडा ने तमिलनाडु में कुन्नूर के पास एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 12 अन्य रक्षाकर्मियों के निधन पर दुःख जताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

वहीं दूसरी ओर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने दुख जताते हुए कहा कि बिपिन रावत और उनके साथ वीरगति को प्राप्त हुए सभी लोगों को नमन।

जनरल रावत ने वैभवपूर्ण तरीके से देश की सेवा की। उनके समर्पण के लिए देश सदैव कृतज्ञ रहेगा।

जनरल रावत अद्भुत रणनीतिकार और नेतृत्वकर्ता थे। उनके नेतृत्व में देश ने कई कठिन परिस्थितियों का सफलतापूर्वक सामना किया।

सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, चीन सीमा पर नियंत्रण, सेना के आधुनिकीकरण जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य के लिए जनरल रावत को याद किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

spot_img

Latest articles

कई देशों में ठप हुई YouTube सेवा, भारत-सहित अमेरिका और ब्रिटेन में यूजर्स परेशान

YouTube Services Have Been Disrupted : लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक...

रांची में राहुल सिंह गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Rahul Singh Gang Five Criminals Arrested : राजधानी रांची में Police ने कुख्यात राहुल...

चाईबासा के कलाईया गांव में अंधविश्वास का कहर, मां और दो माह के शिशु को जिंदा जलाया

Mother and Two-Month-Old Baby Burnt Alive : चाईबासा स्थित पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी...

खबरें और भी हैं...