रांची में चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश सचिव संजय पोद्दार ने ठंड को ध्यान में रखते हुए रात में रांची के सभी चौक चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और रैन बसेरा के पास अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है।

उन्होंने इस बारे में जिला प्रशासन और नगर निगम से अपील की है।

संजय पोद्दार ने सोमवार को कहा कि विगत कुछ दिनों से रांची के तापमान में भारी गिरावट आई है। रांची में खासकर अपर बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर रिक्शा चालक मजदूर तथा बाहर से आने वाले लोग रात में सड़क के किनारे रात गुजारते हैं।

ऐसी स्थिति में अलाव की व्यवस्था बहुत ही जरूरी जान पड़ती है। अलाव जलाने से ऐसे लोगों को बहुत राहत मिलेगी। साथ ही रांची के सभी रैन बसेरा को भी ठीक करने की आवश्यकता है।

सभी रैन बसेरा में तख्त, बिस्तर और कंबल की व्यवस्था सुनिश्चित हो ताकि रात में जरूरतमंद लोगों को सुविधा मिल सके।

Share This Article