सिल्ली में पहुंचा हाथियों का झुंड, दहशत में ग्रामीण

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के सिल्ली में रविवार को एक जंगली हाथी आ जाने से गांव वाले दहशत में हैं। इन दिनों सिल्ली इलाके में हाथियों का आतंक चरम पर है।

रविवार को हाथी के झुंड से अलग होकर एक हाथी सिल्ली के किता गांव में ही घुस गया। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। डर के कारण ग्रामीण घर में दुबकने को विवश हैं।

वहीं दूसरी ओर हाथियों को देखने की भीड़ भी लग गयी। इस दौरान वन विभाग के लोग, हाथी भगाओ दल और ग्रामीणों की मदद से हाथी को वापस कोकरो के जंगल में भेज दिया गया।

इस सम्बंध में ग्रामीणों ने बताया कि 20 से 25 की संख्या में हाथी पिछले सप्ताह भर से आसपास के जंगलों में शरण लिये हुए है। शाम होते ही ये गांव में घुस जाते है।

धान खाने के चक्कर में खेतों में फसल को पहुंचाते हैं। ग्रामीणों को भी अपनी चपेट में लेते हैं। पिछले बुधवार को सिटकादिह निवासी एक वृद्ध को हाथी ने मार दिया था।

घटना के बाद आसपास के लोग दहशत में है। ग्रामीणों के मुताबिक, सिल्ली के विभिन्न क्षेत्रो में आज भी हाथियों को देखा जाता है। रविवार को भी हाथियों के झुंड से एक हाथी बिछुड़ गया था।

इसके बाद सिल्ली के किता गांव में आ गया। दिन में ही गांव में हाथी के आ जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गया। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह इस बिछड़े हाथी को वापस जंगल भेज दिया गया।

Share This Article