रांची DTO ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 97 हजार वसूला जुर्माना, किया पांच वाहनों को जब्त

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO)प्रवीण कुमार प्रकाश ने शनिवार को वाहन जांच अभियान चलाया।

डीटीओ ने जांच के क्रम में दलादली चौक, नगड़ी, काठीटांड, तितला चौक एवं रातु क्षेत्र में व्यवसायिक वाहनों, टैक्स डिफॉल्टर, ओवरलोड पोलूशन और परमिट सहित अन्य वाहन संबंधी कागजातों की जांच की।

जिसमें कुल 278 वाहनों की जांच की गई। कार्यालय के कर्मी की ओर से बारी-बारी से सभी वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई। कुल 51 वाहनों (हाइवा, 407, 709, 909 एंव मालवाहक वाहनों) से 971500.00 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

जबकि पांच वाहनों को जब्त कर रातु थाना में सुरक्षार्थ रखा गया है।

डीटीओ ने बताया कि वाहन जांच अभियान आगे भी चलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से कहा कि वाहन से संबंधित सभी कागजात अपने वाहन में रखें।

Share This Article