झारखंड : SSC की परीक्षा देने लोहरदगा से रांची आये स्टूडेंट की फांसी पर लटकी मिली लाश

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : एसएससी की परीक्षा देने लोहरदगा से रांची आये एक स्टूडेंट की लाश फांसी पर लटकी मिली। घटना नामकुम थाना क्षेत्र स्थित केतारी बगान की है।

मृतक का नाम राजकुमार था। बताया जा रहा है कि राजकुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना की सूचना मिलने पर नामकुम थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राजकुमार की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

बताया जा रहा है कि मूल रूप से लोहरदगा का रहनेवाला राजकुमार एसएससी की परीक्षा देने रांची आया हुआ था। रांची में वह अपने दोस्त के घर में ठहरा हुआ था। पुलिस ने बताया कि राजकुमार के बैग से कुछ दवाइयां मिली हैं।

इस बारे में राजकुमार के परिजनों और दोस्तों ने बताया कि वह बीमार चल रहा था। बीमारी के कारण वह डिप्रेशन में रहने लगा था। हालांकि, राजकुमार पढ़ने-लिखने में तेज था। वह प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसने आत्महत्या क्यों कर ली, इसका पता नहीं चल सका है।

Share This Article