रिम्स में फिर भर्ती हुए दो कोरोना पॉजिटिव मरीज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची स्थित रिम्स अस्पताल में एक बार फिर कोविड पॉजिटिव के दो मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें पंडरा की 65 वर्षीय उर्मिला देवी और नगड़ी की 55 वर्षीय हेमा देवी शामिल हैं। यह जानकारी शुक्रवार को रिम्स के प्रवक्ता डॉ डीके सिन्हा ने दी।

उन्होंने बताया कि यहां पोस्ट कोविड के मरीजों की संख्या घटी है। गुरुवार को जहां रिम्स में पोस्ट कोविड के 31 मरीज थे।

शुक्रवार को यह संख्या घटकर 29 हो गई है। उन्होंने बताया कि यहां पोस्ट कोविड के 29 मरीज भर्ती हैं। जिनका इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि इनमें 11 मरीजों का इलाज न्यू ट्रामा सेंटर के दूसरे तल्ले और 18 मरीजों का इलाज तीसरे तल्ले पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि यहां ब्लैक फंगस का एक भी मरीज भर्ती नहीं है।

Share This Article