खादगढ़ा बस टर्मिनल में खड़ी कंडम बसों के मालिकों को नगर निगम ने दिया निर्देश, कहा- सात दिनों में हटा लें नहीं तो कर देंगे नीलाम

खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी कंडम बसों को हटाने के लिए नगर निगम ने बस मालिकों को सात दिनों का समय दिया है। समयसीमा के बाद नीलामी की कार्रवाई होगी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : खादगढ़ा बस स्टैंड में अपनी कंडम बसों को छोड़नेवाले बस मालिकों को नगर निगम ने कड़ा संदेश दिया है। नगर निगम ने कहा है कि वे सात दिनों के अंदर अपने-अपने वाहनों को परिसर से अनिवार्य रूप से हटा लें। यदि निर्धारित अवधि में बसें नहीं हटायी गयीं तो रांची नगर निगम 7 दिनों के अंदर सक्षम प्राधिकारी/एम.वी.आई. के जरिये मूल्यांकन और दर निर्धारण कराते हुए नियमानुसार नीलामी की कार्रवाई करेगा। निर्धारित अवधि के पश्चात किसी भी दावे, अनुरोध अथवा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।