झारखंड में अभी नहीं थमेगी बारिश! इन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें अपडेट

झारखंड में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है। रांची समेत कई इलाकों में मौसम सक्रिय रहेगा।

3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में 22 सितंबर से जारी बारिश का सिलसिला फिलहाल थमने वाला नहीं दिख रहा है। लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने 26 सितंबर के लिए राज्य के कई हिस्सों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। खासकर उत्तर-पश्चिमी झारखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 सितंबर को राज्य के अधिकांश इलाकों में आसमान बादलों से ढका रहेगा। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही कई इलाकों में मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें और सतर्क रहें।

रांची में भी बरसेंगे बादल

राजधानी रांची में भी 26 सितंबर को मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। एक से अधिक बार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, रांची का अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

27 सितंबर को भी मौसम रहेगा सक्रिय

आईएमडी के अनुसार, 27 सितंबर को भी झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से इस अवधि के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। आईएमडी के मुताबिक, अगले दो दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।