रांची मौसम केंद्र के कार्यालय प्रमुख का निधन, डीआरएम भी हुए कोरोना पॉजिटिव

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : बुधवार को रांची मौसम केंद्र के कार्यालय प्रमुख डॉ केवी पडलवार का निधन हो गया। सुबह उन्होंने रिम्स में अंतिम सांस ली।

इससे पहले 20 अप्रैल को मौसम केंद्र के एक कर्मी जेके साह का भी निधन हो चुका है।

इधर, रांची रेल मंडल के डीआरएम के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना है। डीआरएम बंगले में लगभग सभी लोग पॉजिटिव हैं। रेल अस्पताल में चीफ मेडिकल ऑफिसर सहित कई डॉक्टर पॉजिटिव मिले हैं।

वहीं, आरपीएफ इंस्पेक्टर आरके तिवारी का रिम्स में कोरोना से निधन हो गया है।

तिवारी पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से रिम्स में एडमिट थे। इसके अलावा स्पेशल ब्रांच मुख्यालय में तैनात चतुर्थवर्गीय कर्मी संतोष कुमार कोरोना संक्रमण के बाद एम्स में भर्ती थे।

इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि संतोष ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज भी ले ली थी।

ऑक्सीजन लेवल कम होने की वजह से उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था। देवघर के एक पुलिसकर्मी श्रीरिस हेंब्रम की भी मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

डीजीपी समेत कई आईपीएस कोरोना पॉजिटवि

झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा, आईजी प्रोविजन प्रभात कुमार, कोडरमा एसपी डॉ एहतेशाम और लातेहार एसपी प्रशांत आनंद भी कोरोना संक्रमित हैं।

साहेबगंज एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा कोरोना से ठीक हो चुके हैं। संक्रमित पुलिस अधिकारी होम आइसोलेशन में हैं। पुलिस अधिकारियों ने भी कोरोना की वैक्सीन ले ली है।

राज्यभर में 150 से अधिक पुलिसकर्मी संक्रमित

उल्लेखनीय है कि राज्य में 150 से अधिक पुलिसकर्मी संक्रमित हैं।

सबसे अधिक संक्रमित पुलिसकर्मी स्पेशल ब्रांच मुख्यालय से हैं। जगुआर, जैप और आईआरबी बटालियन में भी पुलिसकर्मी संक्रमित हैं। संक्रमित पुलिसकर्मियों के लिए आइसोलेशन सेंटर भी बनाये गये हैं।

Share This Article