रांची में पड़ोसी ने की युवती से दुष्कर्म करने की कोशिश, गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की।

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपित गंगा मुंडा को गिरफ्तार कर लिया।

अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपित को पीड़िता अंकल सम्बोधन से बुलाती थी। आरोपित युवती को गंदे इशारे करता था।

इसी बीच आरोपित ने लड़की को अकेले देख उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

Share This Article