रांची में बड़ी चोरी: बंद घर से नकद और जेवरात समेत 10 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी

रांची के न्यू पुंदाग में बंद घर को निशाना बनाकर चोर नकद और जेवरात समेत 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति ले उड़े, आसपास के घरों को भी बाहर से बंद किया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

New Pundag House Burglary: राजधानी रांची के न्यू पुंदाग इलाके में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, यह चोरी सोनू सोनी के घर में हुई। चोर घर में घुसकर करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के जेवरात लेकर फरार हो गए। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

पड़ोसी घरों को बाहर से बंद कर दिया था

बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने आसपास के कुछ घरों को बाहर से बंद कर दिया था, ताकि कोई बाहर निकलकर उनकी गतिविधियों पर नजर न रख सके। इसके बाद उन्होंने आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है।

पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित परिवार की ओर से मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल, इस घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।