झारखंड के दौरे पर आयेंगे कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी, जानेंगे संगठन का हाल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी अविनाश पांडेय 29 जनवरी को झारखंड के दौरे पर आयेंगे। इस दौरान वह एक फरवरी तक रांची में रहेंगे।

वे चार दिनों में पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न मोर्चा के अध्यक्षों के साथ बैठक कर झारखंड में संगठन का हाल जानेंगे।

इसके अलावा वह 29 जनवरी को विधायक दल की बैठक में भी शामिल होंगे। बैठक में सरकार के कार्यकलापों पर भी बातें होंगी।

यह जानकारी शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने दी।उन्होंने बताया कि रांची पहुंचने के बाद दिन के तीन बजे मोरहाबादी स्थित संगम गार्डेन में उनका स्वागत किया जायेगा। इसके बाद शाम छह बजे जल संसाधन गेस्ट हाउस एजी मोड़ डोरंडा में विधायक दल की बैठक करेंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी दिल्ली में हैं। प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय के साथ वे भी शनिवार को रांची लौटेंगे।

Share This Article