कांग्रेस को सार्वजनिक रूप से माफी मांगना होगा: सीपी सिंह

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य के पूर्व मंत्री सह विधायक सीपी सिंह ने कांग्रेस पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता सत्ता के नशे में चूर है। कांग्रेस की नजर में महिलाओं का सम्मान नहीं है।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर के साथ बदसलूकी किए जाने पर घटना की निंदा करते हुए शनिवार को प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सार्वजनिक रूप से माफी मांगना होगा।

महिलाओं के साथ बदतमीजी भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी, इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा महिलाओं के अपमान के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा के विरोध मार्च के क्रम में जिस प्रकार से कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे ने अमर्यादित हरकत किया है।

इसका भाजपा पुरजोर विरोध करती है। कांग्रेस लोकतांत्रिक देश में किसी की अभिव्यक्ति को दबा नहीं सकती है।

 महिलाओं का अपमान कांग्रेस के डीएनए में शामिल है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को बंधुवा मजदूर समझ रखा है।

यही कारण है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने महिला दिवस के दिन महिलाओं से ट्रैक्टर खिंचवाए जो कि अपने आप में निंदनीय और अमर्यादित आचरण है।

लेकिन हद तो तब हो गई जब इस घटना का विरोध जताने के लिये भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की सैकड़ों बहनो ने शिवरात्रि के दिन रांची प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन किया तो कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक दुबे ने हदें पार कर दी जो किसी भी दृष्टि से लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नही है।

आलोक दुबे ने अपने हांथ से आरती कुजूर का मुंह दबाकर चुप कराने की कोशिश की है।

यह न सिर्फ लोकतंत्र की आवाज को दबाना है बल्कि एक महिला नेत्री का अपमान भी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को अपमानित करती है। कांग्रेस का यही चाल चरित्र है।

Share This Article