सिमडेगा पुलिस ने अफीम की खेती को किया नष्ट, एक गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: महाबुआंग पुलिस ने अफीम की खेती को नष्ट करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी डॉ शम्स तब्रेज को महाबुआंग थाना इलाके में अफीम की खेती करने की सूचना मिली थी।

एसपी के आदेश पर महाबुआंग थाना प्रभारी ने सशस्त्र बलों के साथ थाना क्षेत्र के सुमिंगबेड़ा पाहनटोली में छापामारी की।

 छापामारी के दौरान सुमिंगबेड़ा पाहनटोली गांव के एक खेत में अफीम की खेती को लहलहाते हुये देखा।

पुलिस के जवानों ने अफीम की खेती को पूरी तरह से नष्ट किया।

वहीं अफीम की खेती करने के आरोपी फ्रांसिस कंडुलना  को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पास से काला रंग का चिपचिपा पदार्थ अफीम 10 ग्राम बरामद किया गया।

वहीं अफीम के फल को भी जब्त कर लिया गया। एसपी  ने बताया कि महाबुआंग पुलिस ने सराहनीय काम किया है।

 एसपी ने बताया कि जिले में नौजवानों को जहर देने की छूट कतई नहीं दिया जा सकती।

एसपी ने बताया कि पुलिस सूचना पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इससे पूर्व में भी सिमडेगा पुलिस के द्वारा  अफीम की खेती को नष्ट किया था।

Share This Article