पलामू उपायुक्त ने पंचायत स्वयं सेवक को कार्यमुक्त और पंचायत सेवक को किया निलंबित

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: जनता दरबार में पहुंची एक फरियादी ने शनिवार को उपायुक्त शशि रंजन से पाटन प्रखंड के महुलिया पंचायत के पंचायत सेवक और पंचायत स्वयं सेवक की शिकायत की।

उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पंचायत सेवक को निलंबित करने और पंचायत स्वयंसेवक को कार्यमुक्त करने का आदेश जारी किया है।

बताया गया है कि जनता दरबार में फुलवंती कुंवर ने शिकायत की कि उसने छह माह पूर्व छत तक आवास पूरा कर लिया है लेकिन पंचायत सेवक एवं पंचायत स्वयंसेवक जियो टैग नहीं कर रहे हैं।

इसके लिए उससे 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी जा रही है।

उपायुक्त ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए प्रधानमंत्री आवास के कोऑर्डिनेटर को स्थलीय जांच करने का निर्देश दिया।

जांच रिपोर्ट के आलोक में उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पंचायत सेवक को निलंबित करने और पंचायत स्वयंसेवक को कार्यमुक्त करने का आदेश जारी कर दिया।

इसके अलावा उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी पाटन और इस मामले में संलिप्त सभी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।

उपायुक्त के निर्देश पर फुलवंती कुंवर के विंडो लेवल तक का जियो टैग करा दिया गया। साथ ही द्वितीय किस्त के भुगतान के लिए एफटीओ भी जेनेरेट कर दिया गया।

Share This Article