रांची में पिता ने अपनी सगी नाबालिग बेटी के साथ किया रेप

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के रातू से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आयी है। रातू स्थित कमड़े में शनिवार दोपहर एक पिता ने अपनी सगी नाबालिग बेटी के साथ ही दुष्कर्म किया।

हालांकि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी पिता पेशे से ऑटो चालक है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार किया है। जानकारी के अनुसार शनिवार काे मां किसी निजी काम से बाजार गई थी।

Rape Culture 101: What is Rape Culture? | Your Dream Blog

इसी दाैरान आराेपी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

जब वो घर से निकली तो नाबालिग बेटी घर पर अकेले थी। दोपहर के वक्त आरोपी पिता घर पहुंचा। नाबालिग बेटी चिल्लायी मगर आरोपी ने उसका मुंह दबाकर उसके साथ रेप किया।

बेटी के साथ किया जबरन दुष्कर्म

बता दें कि आरोपी पिता पहले नाबालिग बेटी से पैर दबवाया। इसी दौरान उसने बेटी के पेट व शरीर के अन्य हिस्सों को छूने लगा। इसके बाद उसने जबरन बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

धमकी दी कि वह अगर किसी को बतायी तो उसे वह जान से मार देगा। पिता के घर से जाने के बाद नाबालिग ने फोन पर अपनी मां को आपबीती सुनायी।

इसके वह अपनी नाबालिग बेटी के साथ रातू थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी।

दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार आराेपी से पूछताछ कर रही है।

Share This Article