रांची के पूर्व मेयर और कांग्रेस नेता शिवनारायण जयसवाल का निधन, रामेश्वर उरांव ने कहा- राज्य ने महत्वपूर्ण नेता खो दिया

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के पूर्व मेयर और कांग्रेस नेता शिवनारायण जयसवाल के निधन की सूचना मिलते ही बुधवार को राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख उनके कोकर स्थित आवास पहुंचे। शिव नारायण जायसवाल की मंगलवार की देर रात निधन हो गया था।

मंत्री के साथ प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजेश गुप्ता आदि शामिल थे।

सभी कोकर स्थित उनके आवास पर पहुंचे एवं श्रद्धासुमन अर्पित किया। साथ ही परिजनों को ढ़ांढ़स बंधाया।

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने राजधानी के पहले महापौर शिव नारायण जयसवाल के निधन पर गहरी संवेदना एवं दुख प्रकट करते हुए कहा कि रांची के पहले महापौर के रूप में उन्होंने राजधानी में कई महत्वपूर्ण काम किया।

कांग्रेस के कद्दावर नेता के रूप में हमेशा विचारधारा के प्रतीक माने जाते थे। उनके निधन से राज्य ने एक मजबूत और महत्वपूर्ण नेता खो दिया है।

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि उत्तर प्रदेश के जमालपुर में जन्मे शिव नारायण जायसवाल की पढ़ाई लिखाई बिशप स्कॉट से हुआ था। वे लंदन से सीनियर कैंब्रिज हुए थे।

शैक्षणिक योग्यता पर इतनी पकड़ थी कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, उड़ीसा की कांग्रेस सरकार अपनी पॉलिसी के बारे में इनसे सलाह लेती थी।

इसके पूर्व प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में स्व शिव नारायण जयसवाल के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने शोक सभा आयोजित कर इन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

साथ ही दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया एवं परिजनों व शुभचिंतकों को दुख सहने की शक्ति देने की भी ईश्वर से प्रार्थना की।

Share This Article