खूंटी में अवैध अफीम डोडा लदा पिक अप वैन जब्त, तस्कर फरार

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: वन विभाग के अधिकारी और जिला पुलिस ने शनिवार को कर्रा थाना के कुदलुम बड़का टोली गांव से अवैध अफीम डोडा लदे एक पिक अप वैन (जेएच 11आर 0856) को जब्त कर लिया।

इस संबंध में एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि पुलिस और वन विभाग की टीम शनिवार को सामूहिक वन गश्ती पर निकली थी।

उसी दौरान डोड़मा- गोविंदपुर रोड पर कुदलुम गांव के पास एक वैन को रोकने का इशारा किया गया लेकिन चालक तेज गति से गाड़ी को भगा ले गया और कुदलुम बड़का टोली के पास छोड़़ कर भाग गया।

वन पदाधिकारी द्वारा इसकी सूचना कर्रा थाने को दी गयी।

एसडीपीओ तोरपा ओपी तिवारी के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गाड़ी में 30 बोरो में भरकर रखे गये 560 किलो डोडा को जब्त किया।

इस संबंध में वन उप परिसर पदाधिकारी के बयान पर कर्रा थाने में मुरहू के राकेश कुमार (32) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत नामदर्ज प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

छापामार टीम में कर्रा के थाना प्रभारी मुन्ना कुमार सिंह, एएसआई बलराम कुमार सिंह, लालजीत उरांव, आरक्षी वसंत साहू, रतन कुमार बाड़ा, क्लेमेंट सोय और मिथिलेश कुमार सिंह शामिल थे।

Share This Article