Ranchi News : स्वतंत्रता दिवस को लेकर रांची नगर निगम ने मांस, मछली और चिकन की दुकानों को बंद रखने का निर्देश जारी किया है। 15 अगस्त को नगर निगम क्षेत्र में मांस, मछली और मुर्गे की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी।

नगर निगम के निर्देश के मुताबिक, 15 अगस्त 2026 को रांची नगर निगम क्षेत्र के सभी स्लॉटर हाउस के साथ-साथ मांस, मछली और चिकन की दुकानें बंद रहेंगी। इस दिन इन खाद्य पदार्थों की खरीद-बिक्री पर भी रोक रहेगी।
नगर निगम ने दुकानदारों को निर्देश का सख्ती से पालन करने को कहा है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर 15 अगस्त को कोई दुकानदार मांस, मछली या चिकन बेचते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम ने सभी संबंधित दुकानदारों से अपील की है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन आदेश का पालन करें और अपनी दुकानें बंद रखें।


