Ranchi News: JBVNL ने काटी HEC की बिजली, 348 करोड़ का बिजली बिल बकाया

News Aroma Desk
1 Min Read
Ranchi News: JBVNL ने काटी HEC की बिजली, 348 करोड़ का बिजली बिल बकाया
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: राजधानी रांची स्थित एचईसी को एक फिर झटका लगा है। बता दें, एचईसी पर 348 करोड़ रुपए का बिजली बिल बकाया है। जिस वजह से जेबीवीएनएल ने शुक्रवार एचईसी की बिजली काट दी। जानकारी के मुताबिक, जेबीवीएनएल हर महीने एचईसी को नोटिस भेजता रहा। लेकिन एचईसी प्रबंधन ने न तो कोई जवाब दिया और न ही बकाया बिजली बिल का भुगतान किया। आखिर में निगम ने बिजली काट दी।

साल 2021 में भी हुआ था ऐसा

बताया गया कि, एचईसी ने इससे पहले साल 2022 में 160 करोड़ रुपए बकाया के एवज में सिर्फ 49 लाख रुपए ही भरा था। इसके बाद कभी भी बिजली बिल की ऱाशि को जमा नहीं किया। इससे पहले साल 2021 में 129 करोड़ रुपए के बिजली बिल का भुगतान न करने पर जेबीवीएनएल ने एचईसी की बिजली काट दी थी। इसके बाद जनवरी 2024 और फरवरी 2025 में भी जेबीवीएनएल ने एचईसी को बकाया बिल न भरने पर बिजली कनेक्शन काटने की चेतावनी दी थी। लेकिन मामला सुलझ लिया गया था। अब एक बार फिर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए बिजली काट दी।

Share This Article