शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को एमजीएम के डॉक्टरों ने दी झारखंड लौटने की इजाज़त, सरकार ने शुरू की तैयारी

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में भर्ती राज्य के शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो जल्द ही झारखंड लौटेंगे। झारखंड सरकार की ओर से उन्हें लाने की तैयारी की जा रही है।

बताया जाता है कि स्वास्थ्य मंत्री पूरी तरह ठीक हो गए हैं। एमजीएम के डॉक्टरों ने उन्हें झारखंड वापस जाने की अनुमति दे दी है।

जानकारी के अनुसार रिम्स के चिकित्सीय विशेषज्ञों की टीम उन्हें चेन्नई से झारखंड वापस लाने के लिए चार्टर्ड विमान से चेन्नई जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमित होने के बाद उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी।

इसके बाद उन्हें रिम्स और मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ था।

जिसके बाद उन्हें चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका इलाज चल रहा था।

एमजीएम अस्पताल में उनका लंग्स ट्रांसप्लांट हुआ। वह लगातार चिकित्सकों की निगरानी में रहे।

Share This Article