रूपा तिर्की मामले की CBI जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले विधायक

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के साहिबगंज जिला की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की संदेहास्पद आत्महत्या मामले को लेकर शुक्रवार को मांडर विधायक बंधु तिर्की ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके कांके रोड स्थित आवास में मुलाकात की।

उन्होंने मुख्यमंत्री से इस बहुचर्चित मामले की जांच उच्चस्तरीय, सीबीआई से कराने की मांग की। इस मामले में  तिर्की ने विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि जनभावनाओं का ख्याल रखते हुए रूपा तिर्की को न्याय दिलाने के लिए सरकार कृत संकल्प है।

सभी पहलुओं को अध्ययन कर उच्चस्तरीय जांच के निर्णय लिए जाएंगे।

Share This Article