रांची उपायुक्त ने ग्रीन राशन कार्ड वितरण का दिया आदेश, जानें कब और कहां होगा वितरण

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI/रांची: रांची के उपायुक्त छवि रंजन के आदेश पर झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत ग्रीन राशन कार्ड का वितरण 12 और 13 मार्च को किया जाएगा।

विभिन्न अंचलों में ग्रीन राशन कार्ड समारोह आयोजित कर सभी लाभुकों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।

नगड़ी, नामकुम, बड़गाई, अरगोड़ा, हेहल और शहर अंचल में ग्रीन राशन कार्ड समारोह आयोजित कर राशन कार्ड का वितरण किया जाएगा।

12 मार्च को नगड़ी अंचल वार्ड संख्या 37-41, नामकुम अंचल वार्ड संख्या 52-53, शहर अंचल वार्ड संख्या 13 से 23, 29, 44 से 46, हेहल अंचल वार्ड संख्या 1, 2, 3, 28, 30 से 35 में राशन कार्ड बांटा जाएगा।

जबकि 13 मार्च को अरगोड़ा अंचल वार्ड संख्या 11, 12, 24 से 27, 36, 42, 43, 47, 48, 49, 50 , 51 बड़गाई अंचल वार्ड संख्या 4 से 10 वार्ड में राशन कार्ड बांटा जाएगा।

दोनों ही दिन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक राशन कार्ड का वितरण किया जाएगा।

Share This Article