आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार का रांची एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक एवं संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार शनिवार को रांची एयरपोर्ट पहुंचे।

एयरपोर्ट पर हिंदू जागरण मंच ,युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद वह जमशेदपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

उनके साथ हिंदू जागरण मंच और आरएसएस के कई पदाधिकारी भी हैं।

जमशेदपुर में काशीडीह में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के एक कार्यक्रम में वह हिस्सा लेंगे।

इंद्रेश कुमार 14 मार्च को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के द्वारा  रांची प्रेस क्लब में सुबह 11:30 बजे आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।

स्वागत करने वालों में संजय थापा, उज्जवल कुमार ,अनूप ठाकुर सहित अन्य लोग शामिल थे।

Share This Article