सिविल कोर्ट के पेशकार पर SI ने लगाया बदतमीजी का आरोप, लिखित शिकायत में…

बीरेंद्र कुमार का कहना है कि वह ड्यूटी के दौरान रात्रि गश्ती पर थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : कांके थाना में पदस्थापित सब- इंस्पेक्टर बीरेंद्र कुमार मेहता (Birendra Kumar Mehta) ने रांची सिविल कोर्ट के पेशकार विकास कुमार पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। SI ने इसकी लिखित शिकायत सिविल कोर्ट के रजिस्ट्रार को दी है।

रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस के कहने पर नहीं रोकी गाड़ी, जमाई धौंस

बीरेंद्र कुमार का कहना है कि वह ड्यूटी के दौरान रात्रि गश्ती पर थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई है। जब उन्होंने गाड़ी चालक को रुकने के लिए कहा तो उसने अपनी गाड़ी नहीं रोकी और कार लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर कार को रुकवाया। कार में एक युवक और दो युवतियां सवार थीं।

चालक नशे में था। जैसे ही पुलिस कार के पास पहुंची कार चला रहे युवक विकास कुमार गश्ती में तैनात पुलिसकर्मियों (Policemen) के साथ उलझ गया और उन्हें यह कहकर धमकाने लगा कि वह सिविल कोर्ट का कर्मचारी है।

शिकायत की जांच कर रहे सिविल कोर्ट के पदाधिकारी

यह भी आरोप लगाया गया है कि नशे की हालत में सिविल कोर्ट के कर्मचारी विकास कुमार ने कांके थाना के पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज भी की। बीरेंद्र कुमार मेहता (Birendra Kumar Mehta) की शिकायत पर सिविल कोर्ट के पदाधिकारी जांच कर रहे हैं।

Share This Article