खेल निदेशक ने 18 DSO के वेतन पर लगाई रोक, समय पर रिपोर्ट नहीं देने पर…

खेल निदेशक सुशांत गौरव ने 9 दिसंबर को राज्य के सभी डीएसओ व को पत्र लिख कर उनसे राज्य में खेल में से संबंधित 10 बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi DSO Salary: खेल निदेशक (Sports Director) ने राज्य में खेल से संबंधित जानकारियों से संबंधित रिपोर्ट समय पर नहीं सौंपे जाने को लेकर 20 खेल पदाधिकारियों (DSO) में से 18 के वेतन पर रोक लगा दी है। झारखंड में पहली बार एक साथ 18 DSO का वेतन रोका गया है।

खेल निदेशक सुशांत गौरव ने 9 दिसंबर को राज्य के सभी DSO व को पत्र लिख कर उनसे राज्य में खेल में से संबंधित 10 बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी। साथ ही इन बिंदुओं पर चर्चा के लिए सोमवार 11 दिसंबर को सुबह 11 बजे से ऑनलाइन समीक्षा बैठक बुलायी गयी थी।

चतरा देवघर के DSO ही बैठक पूरी तैयारी के साथ शामिल हुए

समीक्षा बैठक में 20 में से 18 डीएसओ बगैर तैयारी के शामिल हुए, इस पर खेल निदेशक ने कार्रवाई करते हुए उन 18 DSO के वेतन पर रोक लगा दी।

सिर्फ चतरा देवघर के DSO ही बैठक पूरी तैयारी के साथ शामिल हुए, इसलिए उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। खेल निदेशक से इस विषय में फोन पर बात करने की कोशिश की गयी, लेकिन उनसे बात नहीं हो पायी।

Share This Article