कुख्यात राजा सिंह उर्फ राजू RIMS अस्पताल से दो पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हुआ फरार

News Aroma
1 Min Read
RIMS
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: रांची RIMS अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाजरत कैदी पूर्वी सिंहभूम (Jamshedpur) का कुख्यात राजा सिंह उर्फ राजू दो पुलिसकर्मियों को चकमा देकर रविवार को फरार हो गया।

राजा सिंह को Jamshedpur के घाघीडीह जेल से इलाज के लिए रांची के RIMS अस्पताल (RIMS Hospital) लाया गया था। जमशेदपुर से उसे दो जवानों की सुरक्षा में भेजा गया था लेकिन दोनों जवानों और रिम्स की सुरक्षा को चकमा देकर वह फरार हो गया।

अपराधी राजा सिंह उर्फ राजू को जमशेदपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। घाघीडीह जेल जमशेदपुर में रहने के दौरान राजा सिंह को पेट की बीमारी हुई थी, जिसके बाद उसे जमशेदपुर के MGM अस्पताल में पहले भर्ती करवाया गया था।

उसे 22 मार्च को रांची के रिम्स अस्पताल रेफर किया गया था। थाना प्रभारी बरियातू ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी की तलाश की जा रही है। उसका इलाज RIMS के ट्रामा सेंटर में चल रहा था।

Share This Article