रांची में अब राजनीतिक दलों के प्रदेश अध्यक्ष को पीएलएफआई ने सुनाया मौत का फरमान, पुलिस को खबर करने पर दी फौजी कार्रवाई की धमकी

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हरदाग में लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान के बिजनेस यूनिट के बाहर पीएलएफआई की ओर से दो करोड़ की रंगदारी की मांग की गई है।

नहीं देने पर मौत का फरमान सुनाने का पोस्टर चिपकाया गया है। पोस्टर में लिखा है कि संगठन का आदेश का पालन तुमने नहीं किया।

तुम को कई बार संगठन फरमान जारी किया और मौका दिया।

लेकिन तुम संगठन का बात नहीं माना और मांगा गया दो करोड़ रकम लेवी का तुम नहीं दिया।

मामले को लेकर पुलिस को खबर किया पुलिस कितना देर तक तुम को बचाएगी। संगठन के तरफ से अब तुम पर फौजी कार्रवाई होगी।

तुम पर मौत का फरमान जारी कर दिया गया हैं। यह पोस्टर जोनल कमांडर विशाल जी के नाम से चिपकाया गया है।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

Share This Article