अभी मौसम के मिजाज में और परिवर्तन के संकेत, धूप के साथ रह-रह कर बारिश भी…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Weather: झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi ) सहित अन्य क्षेत्रों में अभी झारखंड के मिजाज में और परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं।

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार, दिन में धूप के साथ रह- रह कर बादल के छाने और छिटपुट बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विज्ञान की ओर से जानकारी दी गई है कि 8 से 12 मार्च तक राज्य का मौसम साफ रहेगा। इस दौरान दिन के समय धूप होने से लोगों को गर्मी का एहसास होगा। 13 मार्च को राज्य के कुछ हिस्से में बारिश की संभावना है।

सरायकेला खरसावां, Simdega, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, रांची, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, Hazaribagh, बोकारो जिले बारिश हो सकती है। वज्रपात की भी आशंका है।

Share This Article