खेलगांव का ओरिएंट क्राफ्ट फैशन कर रहा कर्मचारियों का शोषण, कामगारों को नहीं दी सैलरी

रांची की ओरिएंट क्राफ्ट फैक्ट्री में महिलाओं को 2-3 महीने से वेतन नहीं मिलने पर गुस्सा फूटा, सड़क जाम कर किया विरोध, समय पर भुगतान की उठी मांग

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

विरोध में महिला कामगारों ने किया सड़क जाम

रांची : खेलगांव स्थित ओरिएंट क्राफ्ट फैशन इंडस्ट्रीज ने महिलाओं का दो से तीन महीने का वेतन नहीं दिया है, विरोध में मंगलवार को कर्मचारियों ने सड़क जाम कर दिया। महिलाओं का कहना है कि फरवरी और मार्च का पैसा उनको नहीं मिला है। उनका कहना है कि अप्रैल से पीस रेट पर पैसा देने की बात कही जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि वे विदेश में निर्यात किए जानेवाले कपड़े बनाती हैं, तो उन्हें उसी अनुरुप पैसे मिलने चाहिए। सपना कुजूर ने बताया कि तीन महीने से उन्हें सैलरी नहीं मिली है। किसी को 1000 तो किसी को 500 सैलरी मिली है। पैसे की दिक्कत के कारण वे घर का भाड़ा नहीं दे पा रहे हैं। वहीं खुशबू कुमारी ने बताया कि पैसे नहीं मिलने के कारण वे ऑटो वाले को भाड़ा नहीं दे पा रही हैं। वहीं आरती कुमारी ने बताया कि वे लातेहार की रहनेवाली हैं, यहां महुआडांड़ में रहती है। उनका कहना है कि समय पर सैलरी नहीं मिलती। ओवरटाइम का भी पैसा नहीं मिलता। दस हजार की सैलरी पर बात हुई थी। उनका कहना है कि फरवरी, मार्च और अप्रैल का पैसा उनको नहीं मिला है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।