ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 14 पुड़िया के साथ ड्रग पैडलर गिरफ्तार

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धुर्वा थाना क्षेत्र से एक ब्राउन शुगर पैडलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 14 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की है। जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथ मंदिर के आसपास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में धुर्वा, विधानसभा और जगन्नाथपुर थाना की संयुक्त विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई।

कार्रवाई के दौरान धुर्वा थाना क्षेत्र के टंकी साइड निवासी बंटी कुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 14 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धुर्वा थाना कांड संख्या 152/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(ए), 22(बी) और 29 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की आगे की जांच जारी है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2016 में डकैती, वर्ष 2018 में अवैध हथियार और आपराधिक षड्यंत्र तथा वर्ष 2022 में आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। रांची पुलिस ने कहा है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।