Latest Newsझारखंडरांची पुलिस ने किया एक उग्रवादी को गिरफ्तार, टेंट हाउस कारोबारी के...

रांची पुलिस ने किया एक उग्रवादी को गिरफ्तार, टेंट हाउस कारोबारी के घर फायरिंग मामले में शामिल होने की आशंका

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूज़ अरोमा रांची: राजधानी रांची में 13 नवंबर की देर रात सुर्या टेंट हाउस के मालिक सुर्यनारायण गुप्ता के घर हुई फायरिंग और उनसे रंगदारी मांगे जाने में शामिल पीएलएफआई उग्रवादी तुलसी पाहन को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी रांची के अनगड़ा इलाके से किए जाने की बात सामने आ रही है।

In Ranchi, tent house operator did not give extortion money, so miscreants opened fire on the house | टेंट हाउस संचालक ने नहीं दी रंगदारी, बदमाशों ने घर के बाहर ताबड़तोड़ चलाई

हालांकि आधिकारिक तौर पर पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस तुलसी से पूछताछ कर रही है। उसकी निशानदेही पर कई जगहों पर छापेमारी चल रही है। तुलसी पीएलएफआई का एरिया कमांडर है। बताया जा रहा है कि बीते 13 नवंबर की देर रात सुर्या टेंट हाउस के मालिक सुर्यनारायण गुप्ता के घर हुई फायरिंग और उनसे रंगदारी मांगे जाने में शामिल था।

हालांकि पुलिस की ओर से कोई खुलासा नहीं किया गया है। इधर, तुलसी की गिरफ्तारी के बाद पीएलएफआई की ओर से एक पर्चा जारी कर पुलिस को चेतावनी दी गई है। कहा गया है कि जल्द से जल्द तुलसी को कोर्ट में प्रस्तुत करें अन्यथा खूंटी और गुमला बंद कराया जाएगा। हालांकि तुलसी की गिरफ्तारी का खुलासा राज्य पुलिस ने अब तक नहीं किया है।

जानकारी के अनुसार दिनेश गोप के नाम पर रंगदारी के लिए बीते 13 नवंबर को खुद को सरदारजी बताने वाले ने सुर्या टेंट हाउस के संचालक को वीडियो कॉल किया था। कॉल करने वाले ने दिनेश गोप के नाम पर धमकी देते हुए रुपये देने की बात कही थी। इतने में टेंट हाउस संचालक ने उल्टे कॉल करने वाले का विरोध किया। इसपर उसी दिन घर में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद फिल्मी अंदाज में कॉल कर कहा गया देख लिया ट्रेलर अब पिक्चर देखना बाकी है।

spot_img

Latest articles

महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांची : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को ऐतिहासिक...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव

पटना : बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय...

उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को दीं महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली : उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को महाशिवरात्रि...

खबरें और भी हैं...

महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांची : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को ऐतिहासिक...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव

पटना : बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय...