ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह के सरगना को पुलिस ने दबोचा, 26 ग्राम ब्राउन शुगर और…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Brown Sugar Smuggler Arrested : शुक्रवार को बिहार के सासाराम से रांची लाकर ब्राउन शुगर (Brown Sugar) बेचने वाले गिरोह के सरगना को Ranchi Police में दबोच लिया।

कोतवाली DSP प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान रातू रोड स्थित आकाशवाणी के पास से गिरोह के सरगना पिंटू साह को अरेस्ट किया गया।

उसके पास से पुलिस ने 26 ग्राम ब्राउन शुगर समेत कई अन्य सामान बरामद किए। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी चंदन सिन्हा ने यह जानकारी दी।

पूछताछ के क्रम में पिंटू साह ने बताया गया कि उसके गिरोह के लोग सासाराम से रांची में Brown Sugar की सप्लाई करते हैं। बीच-बीच में वह खुद रांची आता है।

आज भी कुछ लोगों को सासाराम से रांची में Brown Sugar लेकर देने आया था। इसी दौरान वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

Share This Article