ब्राउन शुगर बेचते हुए महिला को रांची पुलिस ने दबोचा

जैसे ही अस्मिना ने पैसे लेकर उन्हें ब्राउन शुगर दिया, स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। घटना के बाद सड़क पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और हंगामा होने लगा

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची (Ranchi) में नशीले पदार्थों (Drugs) का कारोबार और उसकी चपेट में युवाओं को फंसाने वाला गिरोह बड़ी चुनौती है। पुलिस इसे लेकर सक्रिय रहती है, मगर इस समस्या का समाधान नहीं निकल पाता।

अपडेट खबर (Update News) यह मिल रही है कि कांटाटोली के पास स्थित UNI Heights बिल्डिंग के 7वें माले में से अस्मिना परवीन नाम की महिला को पुलिस ने ब्राउन शुगर बेचते रंगे हाथ अरेस्ट कर लिया है।

अस्मिना इसी बिल्डिंग के इसी तले पर रहती है। उसका मायका पलामू जिला (Palamu District),जबकि ससुराल रांची के गुदड़ी चौक के पास है।

पहले स्थानीय लोगों ने इस तरह पकड़ा

बताया जाता है कि लोगों को पहले से इस महिला के बारे में जानकारी थी। महिला समिति (Women’s Committee) और कुछ स्थानीय लोगों ने उसकी करतूत को उजागर करने की योजना बनाई।

महिला समिति ने वहीं के दो लड़कों को 1,000 रुपये देकर ब्राउन शुगर (Brown Sugar) खरीदने के लिए भेजा। दोनों युवक अस्मिना परवीन के पास ब्राउन शुगर खरीदने के लिए गए।

लोअर बाजार की पुलिस भी पहुंची

जैसे ही अस्मिना ने पैसे लेकर उन्हें ब्राउन शुगर दिया, स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। घटना के बाद सड़क पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और हंगामा होने लगा।

महिला समिति ने इसके बाद पुलिस को सूचना दी। साइबर DSP यशोधरा को जांच के लिए भेजा गया। लोअर बाजार की पुलिस भी पहुंची। महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच हो रही है।

Share This Article