संविधान दिवस पर पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों को किया गया जागरूक

कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को संविधान को लेकर जागरूक किया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : आज रविवार यानी 26 नवंबर को झारखंड की राजधानी रांची की पुलिस लाइन में संविधान दिवस (Constitution Day) मनाया गया। कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को संविधान को लेकर जागरूक किया।

आज के दिन ही भारत के संविधान को किया गया था अडॉप्ट

जैसा कि हम जानते हैं, भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इसी दिन हमने संविधान को Adopt किया था।

भारत की संविधान सभा (Constituent Assembly) ने 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को अपनाया था, जो 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ।

26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ मनाने का निर्णय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 19 नवंबर 2015 को अधिसूचित किया था।

Share This Article