Ranchi News: राजधानी रांची के कई इलाकों में 23 अक्टूबर 2026 को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से पेड़ों की शाखाओं की छंटाई और बिजली लाइन से जुड़े कार्य किए जाएंगे। इसके कारण लोगों को कुछ घंटों तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है।
सिल्ली फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली कटौती
टाटीसिलवे विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के अंतर्गत 33 केवी सिल्ली फीडर में पेड़ों की शाखाओं की छंटाई की जाएगी। यह कार्य सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा।

प्रभावित इलाके: सिल्ली, मुरी, रामपुर, किता, बंता, पत्राहातु, लोटा और आसपास के क्षेत्र।
रातू रोड और हेसल तालाब में भी बिजली बाधित
आरडीएसएस योजना के तहत एलटी रीकंडक्टरिंग कार्य के कारण हेसल तालाब और रातू रोड के आसपास के इलाकों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
समय: सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक।
बिजली कटौती से पहले निपटा लें जरूरी काम
निर्धारित समय के दौरान बिजली बाधित रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे पहले से जरूरी काम निपटा लें और मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज कर लें।


