रांची के इन इलाकों में आज घंटों रहेगी बिजली गुल, जानें कटौती का समय और वजह

रांची के कई इलाकों में बुधवार को बिजली कटौती रहेगी। हटिया-1 ग्रिड में मेंटेनेंस और आरडीएसएस कार्य के कारण सुबह से शाम तक कई क्षेत्रों की बिजली प्रभावित होगी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के कई इलाकों में बुधवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड ने बिजली कटौती को लेकर सूचना जारी की है। निगम के मुताबिक, हटिया-1 स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में जरूरी रखरखाव का काम किया जाएगा, जिसके कारण कुछ क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली बंद रहेगी। निगम के अनुसार, 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन, हटिया-1 में 33 केवी हाई मेन बस पर मेंटेनेंस कार्य होना है। इस वजह से हटिया-1 ग्रिड से निकलने वाले 33 केवी फीडर-1, राजभवन और एचईसी विद्युत आपूर्ति क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को सुबह 11:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके अलावा 33 केवी बड़ा और अन्य संबंधित फीडरों से जुड़े कुछ इलाकों में भी बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित हो सकती है। बिजली निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही पूरा कर लें, ताकि परेशानी कम हो सके।

आरडीएसएस कार्य के कारण भी कई इलाकों में कटौती

वहीं, शहर के कुछ अन्य हिस्सों में आरडीएसएस (रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम) के तहत एलटी कन्वर्जन का काम किया जाएगा। इसके चलते भी कई क्षेत्रों में अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार आर्यपुरी, रातू रोड, टंगराटोली, पिस्का मोड़ और आसपास के इलाकों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।