झारखंड में 20 तक बारिश का अलर्ट, जानें कब होगा माैसम साफ

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची सहित झारखंड के कुछ हिस्साें में रविवार सुबह से ही बारिश हो रही है। रांची में दिन भर काले बादल छाए रहे।

सोमवार सुबह से भी रुक-रुक कर बारिश हुई। इस दौरान रांची में 26.6 मिमी बारिश रिकाॅर्ड दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि तेलंगाना से गुजर रहे लो प्रेशर का असर झारखंड पर पड़ा है। इस वजह से अचानक झारखंड के माैसम में बदलाव आया है।

अगले दाे दिनाें तक रांची सहित पूरे झारखंड में बारिश के आसार हैं। खासकर झारखंड के मध्य और उत्तरी हिस्से में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

19 अक्टूबर काे पूरे राज्य में मध्यम दर्जें की बारिश हाेने की संभावना है। 20 अक्टूबर तक राज्यभर में वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। अभिषेक आनंद ने बताया कि इस बारिश से राज्य भर में तीन से चार डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

तापमान गिरने से ठंड बढ़ने के आसार हैं। 21 अक्टूबर से झारखंड में माैसम साफ हाे जाएगा। बादल छंट जाएंगे और धूप खिलेगी।

इसके बाद तापमान में थाेड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, खूंटी, पलामू, देवघर, धनबाद के कुछ हिस्से में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Share This Article