RANCHI : रिश्वत में लिए 500 रुपये, CBI ने 17 साल के बाद किया गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सीबीआई ने 500 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में 2004 से फरार चल रहे दशरथ महतो को गिरफ्तार कर लिया है।

दशरथ को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई की टीम उसे लेकर रांची सिविल कोर्ट पहुंची। न्यायालय में आरोपित को प्रस्तुत करने के बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

रिश्वत लेने के आरोपित पिछले 17 वर्षों से फरार चल रहा था। सीबीआई ने पीसी एक्ट के सेक्शन सात के तहत मामला दर्ज किया है।

इसके बाद आरोपित रांची व्यवहार न्यायालय से लेकर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक अग्रिम जमानत याचिका दाखिल कर जमानत का गुहार लगाई लेकिन उसे कहीं से भी राहत नहीं मिली।

बाद में सीबीआई ने दशरथ महतो को गिरफ्तार कर रांची सिविल कोर्ट में पेश किया। रांची सीबीआई कोर्ट ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

सीबीआई ने 2004 में आरोपित दशरथ महतो खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपित दशरथ महतो गोला रेलवे गैंगमैन के रूप में पदस्थापित था।

उसके खिलाफ शिकायत पर सीबीआई ने 500 रुपये घूस लेने का आरोप में मामला दर्ज किया था।

मामला दर्ज होने के बाद से दशरथ महतो फरार चल रहा था। इसके बाद 2004 में सीबीआई ने दशरथ के खिलाफ पीसी एक्ट की धारा 7 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

Share This Article