झारखंड

रांची का कांके बना शिमला, जमीन पर बिछी बर्फ़ की सफेद चादर

रांची समेत राज्य के 14 जिलों में गुरुवार को भी बारिश के आसार

रांची: झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में बुधवार दोपहर बाद मौसम काफी खराब हो गया है।

पहले तो आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। इसके बाद देखते ही देखते तेज हवाएं चलने लगीं। थोड़ी ही देर के बाद झमाझम बारिश भी शुरू हो गई है।

तेज हवा और बारिश के कारण ठिठुरन और बढ़ गई है। लगभग आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इस दौरान रांची के कई हिस्सों में ओलावृष्टि भी हुई। कांके में ओला की सफेद चादर बिछ गई।

पिछले 24 घंटे में रांची में रांची में 2.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस दौारन राज्य में सबसे अधिक बारिश सिमडेगा में दर्ज हुई है।

रांची का कांके बना शिमला, जमीन पर बिछी बर्फ़ की सफेद चादर

यहां पिछले 24 घंटे में 43.4 मिमी. बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है।

रांची समेत राज्य के 14 जिलों में गुरुवार को भी बारिश के आसार

रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची समेत राज्य के 14 जिलों में गुरुवार को भी बारिश की संभावनना है।

रांची के अलावा खूंटी, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, देवघर, धनबाद, गोड्डा गिरिडीह के अलग-अलग इलाकों में बारिश हो सकती है।

रांची का कांके बना शिमला, जमीन पर बिछी बर्फ़ की सफेद चादर

रांची राज्य भर में सबसे ठंडा

अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 2-3 दिनों तक राज्य में सुबह को हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखने को मिलेगा।

इस दौरान राज्य का तापमान स्थिर बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में रांची का न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से झारखंड में मौसम खराब चल रहा है। आसमान में घने बादल कई दिनों से छाए हुए हैं।

रांची का कांके बना शिमला, जमीन पर बिछी बर्फ़ की सफेद चादर

पिछले दिनों यहां बारिश हुई थी। इसके बाद धूप नहीं निकल रही थी। राजधानी रांची में तो कई दिनों से धूप उम्मीद के मुताबिक नहीं हो रही है।

मौसम विभाग ने पहले से ही झारखंड के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी कर रखा है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कह रखा है कि आने वाले कई दिनों तक झारखंड के कई हिस्सों में बारिश होगी। ओला गिरने की संभावना है। साथ ही बादल छाए रह सकते हैं।

नहीं निकल रही धूप, उमड़ रहे बादल

उल्लेखनीय है कि सभी जिलों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है।

दिन में बादल छाए रहते हैं। धूप नहीं निकल रही है। रात में घना कोहरा के कारण सड़कों पर चलना दूभर हो जाता है। जैसे जैसे रात गहराती जाती है, ठंड परवान चढ़ती नजर आती है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker