झारखंड

रामगढ़ में 18 साल से फरार लाल वारंटी प्रदीप साव गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो इसके लिए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Ramgarh Criminal Arrested: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो इसके लिए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

शुक्रवार को 18 वर्षों से फरार लाल वारंटी प्रदीप साव को पकड़ने में West Bokaro OP पुलिस सफल रही।

इस संबंध में SP डॉ बिमल कुमार ने बताया कि लगातार चलाए जा रहे छापामारी अभियान के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि West Bokaro OP क्षेत्र के बड़गांव निवासी प्रदीप साव कुज्जू स्थित एक फैक्ट्री में काम कर रहा है। वहां वह कई वर्षों से छुप कर रह रहा है।

प्रदीप के खिलाफ थाने में कांड संख्या 175/2016 दर्ज है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में उसके खिलाफ लाल वारंट जारी हुआ था।

SP के निर्देश पर West Bokaro OP प्रभारी सदानंद कुमार ने टीम गठित कर प्रदीप साव को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker