निवेशकों के लिए रांची स्मार्ट सिटी आज देश में सबसे बेहतर स्थानों में से एक है: अमित कुमार

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड की राजधानी रांची की पहचान अब एजुकेशन हब के रूप में होगी। वैसा एजुकेशन हब जहां पर गुणवत्ता युक्त उच्च शिक्षा का बेहतर प्रबंध हो।

शुक्रवार को मुंबई में आयोजित स्वर्णरेखा समिट में रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ अमित कुमार ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार चाहती है कि रांची को एक बेहतर शिक्षा का केंद्र बनाया जाए।

साथ ही आवासीय और कमर्शियल क्षेत्र का विकास भी सुनियोजित तरीके से हो।

इसलिए हम विश्व स्तरीय आधारभूत संरचना भी प्रदान कर रहे हैं।

यही नहीं निवेशकों की परियोजनाओं के विकास के दौरान सरकार की एजेंसियां उन्हें फैसिलिटेट करने का भी काम करेंगे।

निवेशकों के लिए रांची स्मार्ट सिटी आज देश में सबसे बेहतर स्थानों में से एक है।

कार्यक्रम में स्मार्ट सिटी ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए स्मार्ट सिटी के जीएम राकेश कुमार कुलयार ने दिया।

उसके बाद एक शार्ट फिल्म के जरिए रांची स्मार्ट सिटी के वीजन, यहां हो रहा आधारभूत संरचना का विकास, विभिन्न क्षेत्रों के लिए चिन्हित प्लॉट्स, निवेशकों के लिए बने टर्म्स कंडीशन, प्लॉट साइज ,प्लॉट प्राइस इत्यादि की जानकारी भी दी गई।

इसके बाद अमित कुमार ने सरकार की ओर से ही निवेशकों के लिए बनी सहज नीतियों की चर्चा की और आश्वस्त किया कि रांची स्मार्ट सिटी में उनका निवेश काफी फ्रूटफुल होगा।

Share This Article