रांची St. Xavier College की स्टूडेंट विनीता की इस वजह से हुई मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

News Aroma Media
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के लालपुर सब्जी मार्केट स्थित मोदी अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स के 15 वें तल्ले से गिर कर गुरुवार को संत जेवियर कॉलेज St. Xavier College की छात्रा की मौत हो गयी थी।

शुक्रवार को रिम्स मेडिकल बोर्ड के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम डिपार्टमेंट के डॉ सावन मुंडरी ने नेतृत्व में स्त्री रोग विशेषज्ञ, मेडिसीन, सर्जरी व पैथोलॉजी विभाग पांच चिकित्सकों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा विनीता की मौत गिरने से हुई है। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।

बताते चलें कि परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है। इस संबंध में पोस्टमार्टम सूत्रों का कहना है कि यदि कोई धक्का भी देगा तो गिरने से ही मौत होगी।

इसलिए इससे यह साफ नहीं हो पाया है कि किसी ने उसे धक्का दी है या उसने खूद छलांग लगायी है। दूसरी ओर पोस्टमार्टम के बाद बिसरा एफएसएल जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।

रांची St. Xavier College की स्टूडेंट विनीता की उस वजह से हुई मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा शव, पूरा माहौल हो गया गमगीन

पोस्टमार्टम के बाद शव बरियातू के हिल एरिया, श्रेया इनक्लेव रोड-सात स्थित विनीता कुमारी के घर उसका शव पहुंचा। शव घर में पहुंचते ही पिता विनोद महतो, मां बेबी प्रीति देवी, भाई विनय कुमार, ममेरा भाई सचिन कुमार, चचेरा भाई अभिषेक कुमार, शुभम सहित पूरा परिवार शव से लिपट कर रोने लगे।

घटना के बाद से ही मां बेबी प्रीति देवी कुछ नहीं बोल रही है। हरमू मुक्ति धाम में विनीता का अंतिम संस्कार किया गया।

भाई विनय कुमार ने मुखाग्नि दी। विनीता कुमारी के घर भाइयों ने कई सवाल उठाय है। विनीता के सिर व चेहरे पर एक भी खरोंच नहीं है, परिजनों का कहना है कि इतनी ऊंचाई से गिरने बाद भी उसके सिर और चेेहरे पर एक भी खरोंच नहीं लगना हत्या कर फेंकने की ओर इशारा करता है। परिजनों का कहना है कि उसके पैर , पेट व कमर तथा छाती पर चोट के निशान है़।

परिजनों ने सुसाइड नोट देखकर कहा

परिजनों ने सुसाइड नोट देखकर कहा कि वह ज्यादातर अंग्रेजी लिखती थी। वहीं मामले में अबतक विनीता का मोबाइल भी बरामद नहीं हुआ है इस कारण भी मौत का रहस्य गहराता जा रहा है।

परिजनों के अनुसार विनीता मोबाइल लेकर ही सुबह घर से निकली थी। लेकिन सुसाइड नोट चार पारा ग्राफ काफी सजा कर सुंदर हिंदी का प्रयोग किया गया है, लेकिन अंतिम पारा में पूरा घसीटा हुआ है।

परिजनों का कहना है कि पुलिस को उसका मोबाइल फोन तलाश करना चाहिए। यदि मोबाइल फोन नहीं मिला है तो उसका कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकालना चाहिए।

उससे पता चलेगा कि उसने अंतिम बार किसे कॉल किया था। उससे मामले के खुलासा में पुलिस को आसानी होगी।

वो जिंदादिल मिजाज की लड़की थी

ऐसा माना जा रहा है कि यह भी एक कारण है कि मौत के इस मामले से पर्दा नहीं उठ सका है। विशेष बात यह भी है कि विनीता के परिजन उसके डिप्रेशन में जाने की बात से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि वो जिंदादिल मिजाज की लड़की थी और उसका सपना बड़ा अधिकारी बनना था।

इसके लिए वह तैयारी भी कर रही थी। मामले में परिजनों ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article