स्ट्रीट वेंडर्स को राहत, मौसम की मार से बचाएंगे कैनोपी अम्ब्रेला

रांची में स्ट्रीट वेंडर्स को पांच हजार कैनोपी अम्ब्रेला बांटे गए, जिससे धूप, बारिश और ठंड से राहत मिलेगी और दुकानदार बेहतर माहौल में रोजगार चला सकेंगे।

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के ओटीसी ग्राउंड और धुर्वा इलाके में शनिवार को स्ट्रीट वेंडर्स के बीच बड़े कैनोपी अम्ब्रेला का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सेवा ही संकल्प’ की भावना से प्रेरित इस अभियान के तहत भारी संख्या में पहुंचे दुकानदारों को स्टैंड वाले अम्ब्रेला सौंपे गए, ताकि वे हर मौसम में बिना किसी रुकावट के अपना रोजगार चला सकें।

कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया कि रांची लोकसभा क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडर्स के लिए लगभग 5 हजार कैनोपी अम्ब्रेला उपलब्ध कराए गए हैं, जिनका वितरण आज से शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सब्जी, फल, चाय और दैनिक जरूरतों का सामान बेचने वाले स्ट्रीट वेंडर्स देश की अर्थव्यवस्था का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। कोरोना काल के दौरान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इन्हें पीएम स्वनिधि योजना जैसे कदमों से आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम किया गया था। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दुकानदारों को धूप, बारिश और ठंड जैसी मौसम की मार से बचाकर बेहतर कार्य माहौल देना है।

इस अवसर पर रांची के विधायक सीपी सिंह और महापौर रोशनी खालको सहित कई प्रमुख लोग व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर, अम्ब्रेला पाकर रेहड़ी-पटरी दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। दुकानदारों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि खुले आसमान के नीचे तेज धूप और बारिश के कारण कारोबार करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन इस स्टैंड वाले कैनोपी अम्ब्रेला से अब उन्हें बेहद राहत मिलेगी और वे आसानी से अपनी दुकानें चला सकेंगे। इसके लिए दुकानदारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।