हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर छात्रा ने दे दी जान, प्रतियोगिता परीक्षा के लिए…

सिटी SP राजकुमार मेहता ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की है। छात्रा का मोबाइल जब्त कर उसकी जांच की जा रही है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Money Girls Hostel: प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाली छात्रा नीतू कुमारी (Nitu Kumari) ने राजधानी रांची के लालपुर इलाके में एक हॉस्टल के कमरे में फांसी (Suicide) लगाकर अपनी जान दे दी।

नीतू धनबाद के निरसा की रहनेवाली थी। वह मनी गर्ल्स हॉस्टल में चार साल से रह रही थी।

सिटी SP राजकुमार मेहता ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की है। छात्रा का मोबाइल जब्त कर उसकी जांच की जा रही है। छात्रा के परिजनों को भी सूचना दी गई है। पुलिस को उनके आने का इंतजार है।

बताया जाता है कि नीतू एक निजी संस्थान में काम भी कर रही थी। नीतू कुछ दिनों से परेशान थी। वह सुबह साढ़े सात बजे अपने कमरे में गई थी। उसके बाद दो बजे तक जब दरवाजा नहीं खुला तो छात्राओं ने उसे उठाने का प्रयास किया।

कमरे के भीतर से कोई आवाज नहीं आई

कमरे के भीतर से कोई आवाज नहीं आई। संदेह होने पर छात्रों ने खिड़की से झांककर देखा तो नीतू पंखा में फंदे के सहारे लटकी हुई मिली। इसके बाद सभी को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद लालपुर थाने की पुलिस मनी गर्ल्स हॉस्टल पहुंची।

वहां पर मौजूद छात्राओं से जानकारियां ली। कमरे के अंदर जांच-पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रा के परिजनों को सूचना दी गई है।

वे रांची आ रहे हैं। उनके आने के बाद ही आत्महत्या (Suicide) के कारणों का पता चल पाएगा। वहीं, छात्रा का मोबाइल जब्त किया गया है, जिसकी पुलिस जांच में जुटी है। कॉल डिटेल भी निकाले जा रहे हैं।

Share This Article