Latest Newsझारखंडरांची टैक्सी यूनियन ने चुनाव की तारीख तय की, पूर्व अध्यक्ष को...

रांची टैक्सी यूनियन ने चुनाव की तारीख तय की, पूर्व अध्यक्ष को यूनियन से बाहर किया

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : झारखंड प्रदेश टैक्सी यूनियन ने शुक्रवार को रांची प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और दो बड़े फैसलों की घोषणा की। यूनियन ने रांची जिला इकाई के चुनाव की तारीख बताई और पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी दी। यूनियन ने बताया कि जिला अध्यक्ष और जिला सचिव पद के लिए चुनाव जल्द कराए जाएंगे। इसके साथ ही सभी उम्मीदवारों के नाम भी सार्वजनिक कर दिए गए हैं।

अध्यक्ष और सचिव पद के दावेदारों की सूची जारी

जिला अध्यक्ष पद के लिए दो नाम सामने आए हैं — दीपक सिंह और उदय कुमार सिंह। वहीं जिला सचिव पद के लिए चार उम्मीदवार होंगे — अरुण कुशवाहा, रोहित गुप्ता, मनीष कुमार और सोनू श्रीवास्तव। यूनियन ने कहा कि चुनाव पूरी निष्पक्षता और शांति के साथ करवाए जाएंगे।

पूर्व अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप, नोटिस का जवाब नहीं

प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूनियन ने बताया कि पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह को संगठन से निकाल दिया गया है। उन पर कई तरह की गंभीर अनियमितताओं और अनुशासनहीनता के आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि वह नशे में यूनियन सदस्यों से दुर्व्यवहार करते थे। ओला-उबर में गाड़ी लगाने के नाम पर ड्राइवरों से जबरन पैसे वसूलते थे और एग्रीगेटर कंपनियों से मिलकर गाड़ियों को ऑफ-रोड कराते थे। बाद में गाड़ी दोबारा ऑन-रोड करने के लिए रुपये मांगते थे। साथ ही यूनियन की आम सभा की अनदेखी और अपने पद का गलत इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया गया।

यूनियन ने कहा कि सुरेंद्र सिंह को नोटिस देकर अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद नियमों के अनुसार आम सभा ने उन्हें पद से हटाने का निर्णय लिया। यूनियन ने भरोसा दिलाया कि आने वाला चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी होगा।

रांची टैक्सी यूनियन ने चुनाव की तारीख तय की, पूर्व अध्यक्ष को यूनियन से बाहर किया

उम्मीदवारों के नाम हुए घोषित, पारदर्शी चुनाव कराने का दावा

Latest articles

IPAC रेड मामला, कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई टालने की ED की मांग

IPAC Raid Case: कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) में मंगलवार, 14 जनवरी को IPAC...

फिल्म सर्टिफिकेशन विवाद पर सियासत तेज, BJP का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

BJP Launches Major Attack on Rahul Gandhi : दक्षिण भारतीय सुपरस्टार विजय की फिल्म...

रुपये की गिरावट पर कांग्रेस का हमला, मोदी सरकार पर गलत नीतियों का आरोप

Congress Attacks Rupee Depreciation : कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला...

खूंटी में सोमा मुंडा हत्याकांड, परिजनों से मिले नेता, न्याय की मांग तेज

Soma Munda murder case in Khunti : खूंटी जिला के चलागी गांव में सोमा...

खबरें और भी हैं...