RANCHI : बेवफा महिला ने पुलिसकर्मी ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर हस्बैंड का कर दिया खून, कुछ साल पहले से ही चल रहा था…

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: बेवफा पत्नी कुछ भी कर अथवा करवा सकती है। पति का मर्डर (Husband Murder) भी। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला (Sensational Case) झारखंड की राजधानी रांची के लापुंग थाना क्षेत्र से सामने आया है।

यहां एक महिला ने पुलिसकर्मी Boyfriend के साथ मिलकर अपने पति का खून कर दिया। मृतक की पहचान लेंदा मुंडा (Lenda Munda) के रूप में हुई है। आरोप लेंदा मुंडा की पत्नी कंचन और उसके प्रेमी इलियाजर कुजूर पर लगा है। इलियाजर कुजूर एक पुलिसकर्मी है।

कुछ साल पहले से चल रहा था प्रेम प्रसंग

मिल रही जानकारी के अनुसार, मृतक लेंदा मुंडा की पत्नी कंचन और पुलिसकर्मी इलियाजर कुजूर (Kanchan and Policeman Eleazar Kujur) के बीच कुछ सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

पहले तो प्रेमी युगल छिप-छिपकर मिलते थे, लेकिन बाद में प्यार खुल्लम-खुल्ला हो गया। इसकी जानकारी जब लेंदा मुंडा को हुई, तो उसने इसका विरोध किया। बताया जा रहा है कि उसे इसकी कीमत जान गंवा कर चुकानी पड़ी।

ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया आरोपियों को बचाने का इल्जाम

हत्याकांड से नाराज ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुलिस हत्यारोपी कंचन और उसके प्रेमी इलियाजर कुजूर को बचा रही है। मृतक के छोटे भाई बिरसा मुंडा ने भी आरोप लगाया है कि पुलिस प्रशासन हत्यारोपी कंचन और उसके प्रेमी (Lover) को बचाने का प्रयास कर रहा है।

आरोपी को जानबूझकर छिपा दिया गया है। इस बीच आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना का घेराव किया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों की मांग थी कि आरोपियों को उन्हें सौंप दिया जाए।

TAGGED:
Share This Article