रांची रिम्स में 20 साल के युवक सहित तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है।

रिम्स में भर्ती कोविड पॉजिटिव के मरीजों की संख्या में कमी आई है। बुधवार को रिम्स में जहां कोविड पॉजिटिव के 82 मरीज थे। गुरुवार को यह संख्या घटकर 79 हो गई। रिम्स के प्रवक्ता डॉ डीके सिन्हा ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रिम्स में 79 कोविड पॉजिटिव के मरीजों का इलाज चल रहा है। इन मरीजों का इलाज डेंगू वार्ड, पीडियाट्रिक वार्ड, सर्जरी, न्यू ट्रामा सेंटर सहित अन्य जगहों पर चल रहा है।

उन्होंने बताया कि रिम्स में बुधवार की रात कोविड पॉजिटिव के तीन मरीजों की मौत हुई है। इनमें जगनू महतो (77) , अजीत उरांव (20) और सुरेंद्री देवी (77) शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इन मरीजों का इलाज न्यूरो वार्ड, न्यू ट्रामा सेंटर और डेंगू वार्ड में चल रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि रिम्स में ब्लैक फंगस का कोई भी मरीज भर्ती नहीं है।

Share This Article