ट्यूलिप हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द, मरीज के परिजनों से मारपीट मामले में जांच के बाद बड़ा फैसला

रांची के ट्यूलिप हॉस्पिटल में मरीज के परिजनों और कर्मियों के बीच मारपीट के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के रिंग रोड स्थित ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ी कार्रवाई हुई है। मरीज के परिजनों और अस्पताल कर्मियों के बीच हुई मारपीट के मामले में अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री के आदेश पर शनिवार को जांच कमेटी ट्यूलिप हॉस्पिटल पहुंची थी। कमेटी ने मामले की जांच की। जांच के बाद अस्पताल को आरोपी पाए जाने पर उसका लाइसेंस रद्द करने का फैसला लिया गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।